SportsUttar Pradesh

भारतीय हॉकी के सितारे ललित उपाध्याय का अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास, अब बनेंगे DSP

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 23 जून 2025:

भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और दो बार के ओलंपियन ललित उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है। वाराणसी के इस गौरवशाली खिलाड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने निर्णय की जानकारी दी, जिससे उनके प्रशंसक और पूरा खेल जगत भावुक हो उठा।

ये भी पढ़ें:

टोक्यो ओलंपिक के नायक

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ललित ने लिखा, “आज मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले रहा हूँ। यह निर्णय कठिन है, लेकिन देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा।” बनारस के लाल ललित, जो वाराणसी के शिवपुर स्थित करमपुर टीम से अपनी यात्रा शुरू कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे थे, दो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं।

नई पारी की शुरुआत: DSP के रूप में

उनके अंतर्राष्ट्रीय हॉकी करियर के समापन के साथ ही, भारत सरकार ने उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्त किया है। यह नई जिम्मेदारी उनके समर्पण और खेल के प्रति जुनून का प्रमाण है।

खेल जगत से शुभकामनाएं

संन्यास की खबर के बाद ‘X’ पर शुभकामनाओं का तांता लग गया। साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने उन्हें “हॉकी का हीरो” और “प्रेरणा स्रोत” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छोटे शहर से निकलकर वैश्विक मंच पर छाने वाले ललित उपाध्याय की कहानी युवा खिलाड़ियों के लिए एक महान प्रेरणा बनी रहेगी। भारतीय हॉकी में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी : फसल बचाने की कवायद… भालू बन खेतों में घूम रहे किसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link