Uttar Pradesh

वाराणसी: रिंगरोड पर स्कूली बस हादसा, 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल

अंशुल मौर्य
वाराणसी, 21 नवंबर 2024:

वाराणसी के रिंगरोड पर बुधवार रात एक भीषण बस हादसे में 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 12-15 अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। PPS काशी कांवेंट स्कूल की तेज रफ्तार बस, जो सारनाथ से बच्चों को लेकर लौट रही थी, डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्कूल प्रबंधन और प्रशासन हरकत में

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, एडीसीपी सरवणन टी., और एसीपी कैंट विदुष सक्सेना समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायल बच्चों का हालचाल लिया गया और हादसे की वजह की जांच शुरू की गई। अभिभावक स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज दिखे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:

कैसे हुआ हादसा?
बस बुधवार सुबह 8 बजे बच्चों को लेकर सारनाथ टूर पर गई थी। शाम 7 बजे जब बस रिंगरोड से होकर कपसेठी लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस काफी दूर तक घिसटती चली गई।

Advertisement

बच्चों की चीख-पुकार और राहत कार्य
हादसे के बाद बस में सवार बच्चों और शिक्षकों के बीच अफरातफरी मच गई। कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कई मामूली चोटों के साथ बाल-बाल बच गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने मदद की और बच्चों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी. और एसीपी कैंट विदुष कुमार ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। जिलाधिकारी, सीएमओ, और अन्य अधिकारियों ने बच्चों के इलाज का जायजा लिया और स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे ने स्कूल प्रशासन और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें  PM मोदी का काशी दौरा आज, दिवाली से पहले देशवासियों को देंगे 6,611 करोड़ की सौगात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link