
नई दिल्ली, 19 अगस्त 2026:
UP-Japan Investment Meet-2026 में जापान की Kubota Corporation ने उत्तर प्रदेश के साथ अपनी लंबी साझेदारी को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। कंपनी के President एवं CEO Shingo Hanada ने नई Manufacturing Facility की Ground Breaking को महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में निवेश कंपनी के लंबे समय के भरोसे को दिखाता है।
Hanada ने उत्तर प्रदेश को तेजी से उभरते Industrial Hub के तौर पर देखा। उन्होंने प्रदेश में Infrastructure, Skilled Manpower, बड़ा Market, Investment Friendly Policies व सरकारी सहयोग को औद्योगिक विस्तार के लिए अहम बताया।
135 साल के अनुभव को भारत से जोड़ने की तैयारी
Kubota CEO ने कहा कि कंपनी 135 साल से ज्यादा समय से लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के मकसद से काम कर रही है। भारत में भी कंपनी की मौजूदगी मजबूत साझेदारियों के चलते लगातार बढ़ी है। उन्होंने भारत में Kubota की साझेदारी में Nanda Family की भूमिका का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक कृषि के Mechanization में नंदा परिवार ने लंबे समय से काम किया है। Kubota भविष्य में इस साझेदारी को और मजबूत करना चाहती है।
Export Base बनाने पर Kubota का फोकस
Kubota की योजना जापानी Technology को भारतीय साझेदारों की Local Understanding व Manufacturing Capacity के साथ जोड़कर मजबूत Export Base तैयार करने की है। कंपनी का मानना है कि जापान की तकनीकी क्षमता व भारत के स्थानीय अनुभव का मेल नए कारोबारी अवसर खोल सकता है।
Spark Minda यूपी में बढ़ाएगी निवेश
Investment Meet में Spark Minda के Executive Director Akash Minda ने उत्तर प्रदेश में कंपनी के पुराने जुड़ाव को सामने रखा। उन्होंने कहा कि कंपनी की यूपी में 40 साल से ज्यादा समय से मौजूदगी है। फिलहाल प्रदेश में 9,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। Minda के मुताबिक उत्तर प्रदेश अब सिर्फ Infrastructure तैयार करने वाला राज्य नहीं रह गया है। यहां Investors के साथ Industrial Confidence भी मजबूत हुआ है। इसी वजह से कंपनी यूपी में अपनी मौजूदगी को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
Expressway से Logistics तक बदला Industrial Landscape
Akash Minda ने यूपी में Expressway, Freight Corridor, Industrial Corridor, Logistics Infrastructure, Industrial Parks, Skilled Manpower व Smart Townships के विस्तार को निवेश के लिए अहम बताया। उन्होंने Noida International Airport को भी Industrial Development के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि यूपी में ऐसी कई योजनाएं जमीन पर आई हैं, जो कुछ समय पहले तक सिर्फ योजना के स्तर पर थीं।
EV से Electronics तक निवेश बढ़ाने की तैयारी
Spark Minda अब उत्तर प्रदेश में Advanced Technology, Motor Parts, Electric Vehicle Products, Electronics, Design एवं Development Centre जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी Deeper Localization व Backward Integration पर भी काम कर रही है। इसके लिए जापानी कंपनियों के साथ Partnership को अहम माना जा रहा है। कंपनी की योजना निवेश बढ़ाने के साथ करीब 6,000 से 8,000 अतिरिक्त रोजगार के मौके तैयार करने की है।
जापानी Technology से यूपी की निर्माण क्षमता को जोड़ने की कोशिश
Akash Minda ने जापान की कंपनियों से उत्तर प्रदेश में Investment Opportunities पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जापान World Class Technology, Global Quality व Precision Manufacturing की ताकत लेकर आता है। वहीं उत्तर प्रदेश के पास बड़ा Scale, Talent Pool, Infrastructure, Policy Support व बड़ा Consumer Market है। भारतीय कंपनियां Local Capabilities व ग्राहकों की जरूरतों की बेहतर समझ के साथ इस मॉडल को आगे बढ़ा सकती हैं।
रोजगार सृजन पर भी कंपनी का फोकस
Spark Minda के मुताबिक यूपी में निवेश का मकसद सिर्फ Business Growth तक सीमित नहीं है। कंपनी अपनी औद्योगिक मौजूदगी बढ़ाने के साथ रोजगार के नए मौके तैयार करने पर भी फोकस कर रही है। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके साथ EV, Electronics, Auto Components व Advanced Manufacturing जैसे सेक्टर में विस्तार की संभावनाओं पर जोर दिया गया।






