Uttarakhand

बच्चों से मिलीं रेखा आर्या, माताओं-किशोरियों से पूछी जरूरतें, बोलीं- मजबूत उत्तराखण्ड की शुरुआत स्वस्थ बचपन से

ओणी गांव में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई, महालक्ष्मी किट समेत योजनाओं का लाभ बांटा, बेहतर काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका सम्मानित, स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

राजकिशोर तिवारी/योगेंद्र मलिक

टिहरी/पौड़ी गढ़वाल, 1 अक्टूबर 2026:

उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नरेन्द्रनगर विधानसभा के ओणी गांव में आंगन का मिलन कार्यक्रम के दौरान बच्चों, माताओं और किशोरियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति जानी और उनकी जरूरतों व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ बचपन प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव है। बच्चों को बेहतर पोषण, शुरुआती शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देने के साथ किशोरियों और माताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

uttarakhand-news-rekha-arya-oni-village-smart-anganwadi-visit (2)

ये भी पढ़ें:

आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने पर जोर

मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र सिर्फ बच्चों के पोषण और शुरुआती शिक्षा तक सीमित नहीं हैं। ये मातृ-शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और परिवारों के विकास से भी जुड़े हैं। सरकार का प्रयास है कि आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर माहौल दिया जाए।

बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, बांटी महालक्ष्मी किट

कार्यक्रम में रेखा आर्या ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई। सुषमा, गंगा, रेशमा और मनीषा को महालक्ष्मी किट दी गई। काजल, प्रिया, पुष्पा, निधि, श्वेता, वैष्णवी और शिया को भी योजनाओं का लाभ मिला। बेहतर काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री आरती देवी और सहायिका पूनम को सम्मानित किया गया।

uttarakhand-news-rekha-arya-oni-village-smart-anganwadi-visit (3)

स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

रेखा आर्या ने ओणी गांव के स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कामकाज का जायजा लिया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौतम, सीडीपीओ संगीता परिहार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, ग्राम प्रधान दीपक, सुपरवाइजर किरण राणा, सीमा देवी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, माताएं, किशोरियां और बच्चे मौजूद रहे।

पौड़ी में 190 विद्यार्थियों को बाल अधिकारों की जानकारी

पौड़ी गढ़वाल स्थित केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर में बाल अधिकार, बाल संरक्षण और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 190 विद्यार्थियों को POCSO Act, बाल अधिकार, बाल संरक्षण और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी ने बच्चों को किसी भी परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति से संपर्क करने की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की शकुंतला नयाल ने 1098 के बारे में बताया।

uttarakhand-news-rekha-arya-oni-village-smart-anganwadi-visit (4)

कानूनी अधिकार समझाए, विधिक सहायता की भी दी जानकारी

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र बिडालिया ने समिति की भूमिका समझाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पीएलवी प्रियंका राय ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, POCSO Act, 1098 और विधिक सहायता से जुड़ी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें  सीएम धामी का जीरो टॉलरेंस एक्शन... होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट को किया सस्पेंड, संयुक्त जांच के दिए आदेश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link