Uttarakhand

उत्तराखंड में आसमान से बरसेगी आग! 40 पार पहुंचेगा पारा, हीट वेव ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

हरिद्वार-उधमसिंहनगर में रेड अलर्ट जैसे हालात, अस्पतालों से लेकर आपदा कंट्रोल रूम तक हाई अलर्ट, लोगों को दोपहर में घरों में रहने की सलाह

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 19 मई 2026:

उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज अब मुसीबत बनता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा चेतावनी ने राज्य में चिंता बढ़ा दी है। अगले चार दिनों तक प्रदेश भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में रहेगा। खासकर मैदानी जिलों हरिद्वार और उधमसिंहनगर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक अलर्ट मोड में आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई से 22 मई के बीच हरिद्वार और उधमसिंहनगर में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में भी तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। पर्वतीय इलाकों में भले ही गर्मी कुछ कम रहे लेकिन वहां भी तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत और चमोली जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:

पिछले 24 घंटों में रुड़की में 39.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जिसने गर्मी की गंभीरता का अंदाजा दे दिया है। वहीं टिहरी के रानीचौरी में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। लोग सुबह और शाम के समय ही घरों से निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी खेतों में काम करने वाले किसानों, निर्माण मजदूरों, वाहन चालकों, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी डीएम को एडवाइजरी जारी कर 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सभी आपदा नियंत्रण कक्षों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग की चेतावनियों को तहसील और ब्लॉक स्तर तक तुरंत पहुंचाने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश मिले हैं। अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में ORS, IV फ्लूइड्स, बर्फ और जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर की तेज धूप से बचें, अधिक पानी पिएं, हल्के सूती कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मंत्री सतपाल महाराज ने अफसरों को दी डेडलाइन, कहा... बारिश से पहले पूरे हों सड़क व विकास कार्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button