Uttarakhand

देवीधुरा में वाराही धाम का मिलेगा नया स्वरूप… धामी ने वर्चुअल जुड़कर रखी निर्माण कार्य की नींव

बग्वाल मेले और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर, कई परियोजनाओं का जिक्र, भारी संख्या में पहुंचे लोग

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 20 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से चम्पावत के देवीधुरा स्थित वाराही धाम मंदिर के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के नए निर्माण की शुरुआत क्षेत्र के लिए अहम मौका है और इससे आस्था के साथ विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराही धाम लंबे समय से श्रद्धा और विश्वास का केंद्र रहा है। यहां लगने वाला बग्वाल मेला इलाके की पहचान है, जिसे सरकार पहले ही राजकीय मेला घोषित कर चुकी है। उनका कहना था कि नए निर्माण के बाद मंदिर और ज्यादा भव्य रूप में नजर आएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा भी बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 3.46.53 PM

उन्होंने चम्पावत में चल रही दूसरी योजनाओं का भी जिक्र किया। शारदा कॉरिडोर और शारदा घाट के पुनर्विकास पर काम जारी है। इसके साथ गोल्ज्यू कॉरिडोर पर भी तेजी से काम चल रहा है। लोहाघाट में खेल सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एथलेटिक ट्रैक और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

शिक्षा और सड़क से जुड़ी परियोजनाओं का भी जिक्र हुआ। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भवन और छात्रावास का निर्माण चल रहा है। रीठा साहिब इलाके में सड़क सुधार का काम पूरा हो चुका है। देवीधुरा में पुलिस चौकी बन जाने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, जबकि लोहाघाट में फायर स्टेशन का भवन तैयार किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, हीरा बल्लभ जोशी, निर्मल माहरा, श्याम नारायण पांडे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button