National

ईरान में हड़कंप : तेहरान में बड़ा हमला… IRGC प्रवक्ता ढेर खुफिया मंत्री की भी मौत

अमेरिका-इस्राइल पर आरोप, बढ़ा पश्चिम एशिया का तनाव, सरकारी मीडिया ने हमले की पुष्टि की, जवाबी कार्रवाई की मांग तेज

न्यूज डेस्क, 20 मार्च 2026:

तेहरान में हुए एक बड़े हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IGRC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई। ईरान के सरकारी मीडिया ने इस हमले की पुष्टि की है। दावा किया जा रहा है कि हमला अमेरिका और इस्राइल की ओर से मिलकर किया गया। इस घटना के कुछ ही समय बाद एक और झटका लगा। देश के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब भी अलग हमले में मारे गए। इस दोहरी वारदात के बाद राजधानी तेहरान में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि नैनी को निशाना बनाकर बेहद आधुनिक हथियारों से हमला किया गया। वह सिर्फ सैन्य प्रवक्ता नहीं थे, बल्कि ईरान के मनोवैज्ञानिक रणनीति से जुड़े अहम चेहरा माने जाते थे। उनकी मौत को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। खुफिया मंत्री खतीब की मौत ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वह देश के भीतर और बाहर खुफिया नेटवर्क संभाल रहे थे। ऐसे में एक ही समय पर दोनों अहम पदों पर बैठे लोगों का मारा जाना सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल उठा रहा है।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनेई ने खतीब की मौत पर शोक जताया है। वहीं, तेहरान में जवाबी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। सरकारी हलकों में गुस्सा साफ दिख रहा है। हालांकि, अमेरिका और इस्राइल की ओर से इन हमलों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ईरान ने सीधे तौर पर दोनों देशों को जिम्मेदार ठहराया है। इन घटनाओं के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीसीटीवी पर चुनाव आयोग के जवाब को लेकर विपक्ष का सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link