Uttar Pradesh

सरिता ने बदली अपनी राह…लोन लेकर शुरू की ऑयल मिल, गांव में खड़ा किया बड़ा कारोबार

पीएमईजीपी से लखीमपुर की सरिता ने किया कमाल, 25 लाख के निवेश से रोज 12 क्विंटल तेल उत्पादन, 27 लोगों को मिला काम

लखनऊ, 20 मार्च 2026:

लखीमपुर खीरी के गांव बुझारी की रहने वाली सरिता सिंह ने सीमित साधनों के बीच अपना कारोबार खड़ा कर अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी)
के तहत मिले सहयोग से उन्होंने ऑयल मिल शुरू की और आज वह अपने गांव में रोजगार का जरिया बन चुकी हैं।

सरिता ने 25 लाख रुपये का लोन लेकर सरसों तेल बनाने की यूनिट लगाई। शुरुआत में चुनौतियां रहीं, लेकिन धीरे-धीरे काम संभला और अब उनकी यूनिट में रोज करीब 12 क्विंटल सरसों तेल का उत्पादन हो रहा है। तैयार तेल को फिल्टर कर बाजार तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे कारोबार लगातार बढ़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 3.38.17 PM

ये भी पढ़ें:

इस काम से न सिर्फ सरिता की आमदनी बढ़ी, बल्कि गांव के कई लोगों को भी काम मिला। उनकी यूनिट में इस समय 27 लोग काम कर रहे हैं। इससे आसपास के परिवारों की आय में भी सुधार आया है और गांव में रोजगार के नए मौके बने हैं।

Advertisement

सरिता हर महीने करीब एक लाख रुपये तक कमा रही हैं। उनका कहना है कि अगर सही समय पर मदद और हौसला मिले तो छोटे गांव से भी बड़ा काम खड़ा किया जा सकता है। यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत चलती है, जिसमें नए कारोबार शुरू करने के लिए बैंक से लोन और सब्सिडी दी जाती है। इसका मकसद बेरोजगार युवाओं को खुद का काम शुरू करने का मौका देना है, ताकि वे दूसरों पर निर्भर न रहें।

ये भी पढ़ें  शिक्षक दंपति की बेटी आस्था ने छू लिया आसमान... एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पॉयलट बनीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link