ReligiousUttar Pradesh

वाराणसी : श्रावण के पहले सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी, यातायात और सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 13 जुलाई 2025:

श्रावण मास के पहले सोमवार (14 जुलाई) को वाराणसी में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय संभावित भारी भीड़, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) एवं प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि यह अवकाश परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने भी इस दिन अवकाश की घोषणा की है।

रविवार को करा सकते हैं पढ़ाई

Advertisement

आदेश के अनुसार शिक्षण कार्य की क्षति की भरपाई के लिए विद्यालयों को रविवार को पठन-पाठन की अनुमति दी गई है। प्रशासन का कहना है कि श्रावण के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं, जिससे यातायात और सुरक्षा पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में स्कूलों में छुट्टी देकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  एमएनएनआईटी स्टार्टअप समिट में दिखी देश की पहली इलेक्ट्रिक सुपर कार 'थंडर'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link