Uttar Pradesh

वाराणसी : नए वर्ष पर भीड़ नियंत्रण के लिए अफसरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा के भी इंतजाम

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 31 दिसंबर 2024 :

यूपी के वाराणसी में नए वर्ष के स्वागत में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए खुद मोर्चा संभाला और अन्य अधिकारियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, गोदौलिया और नई सड़क क्षेत्र का सोमवार शाम निरीक्षण किया।

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन भी सतर्क

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि नव वर्ष के अवसर पर सभी जगह फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के साथ मिलकर पुलिस व प्रशासन ने लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए हैं।

Advertisement

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को किया प्रशिक्षित

शहर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। इसके लिए पुलिस के जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से नव वर्ष का स्वागत शांति और सौहार्द के साथ करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  जन्मदिन विशेष: एक रिश्ता जिसने बदल दी इनकी पूरी जिंदगी, बॉलीवुड की चमक से जेल की सलाखों तक... जानिए मोनिका बेदी की कहानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link