EducationUttar Pradesh

अंशिका बनी मंडल टॉपर, अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 2 अप्रैल 2025:

लखीमपुर खीरी जिले के परिषदीय विद्यालय रुकनापुर की कक्षा 8 की छात्रा अंशिका दीक्षित ने अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में मंडल टॉप कर अपने विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने महिला सशक्तिकरण की पहल के तहत उन्हें सोशल मीडिया हैंडल समर्पित किया।

अंशिका ने न सिर्फ अटल आवासीय विद्यालय के साथ नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल की। साथ ही, राष्ट्रीय आय परीक्षा में जिले के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंशिका के पिता अनिल कुमार और माता रिंकी अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद गर्वित हैं। उनके स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार ने इस उपलब्धि को पूरे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया।

ये भी पढ़ें:

एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंशिका जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से प्रेरित होकर आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  135वीं जयंती पर अंबेडकर के विचारों से सजा गोरखपुर, चित्र प्रदर्शनी और शोभायात्रा से मिला नया संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link