Uttar Pradesh

वोटों की लूट नेहरू खानदान के “डीएनए” में… गोरखपुर में बोले भाजपा सांसद डॉ. राधा मोहन दास

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 13 अगस्त 2025:

भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को गोरखपुर में कांग्रेस पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोटों की लूट नेहरू खानदान के “डीएनए” में है। डॉ. अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वोटों की चोरी करके देश के प्रधानमंत्री का पद हासिल किया था।

उन्होंने कहा, “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाली कहावत कांग्रेस पर पूरी तरह फिट बैठती है। उन्होंने दावा किया कि नेहरू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को हराने के लिए पहली बार चुनाव में गड़बड़ी की थी, जिसके खिलाफ अंबेडकर ने चुनाव आयोग में कई सौ पन्नों का आवेदन दिया था।

ये भी पढ़ें:

सांसद ने आगे आरोप लगाया कि एक अन्य चुनाव में यूपी के तत्कालीन कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने के लिए जिलाधिकारी पर दबाव बनाया और परिणाम प्रभावित किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वोटों की चोरी, लूट और संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस के खून में है।

ये भी पढ़ें  इकाना में IPL पर मौसम की नजर! आज बारिश के आसार, फैंस का रोमांच पड़ सकता है फीका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link