Lucknow City

महाशिवरात्रि पर मंदिर से लौट रहे 25 हजार के इनामी को ले गई राजस्थान पुलिस… विशेष सुरक्षा वाहिनी में तैनात

गोमतीनगर के ग्वारी में हुई घटना, दो बेटे भी साथ थे, अपहरण की आशंका से मच गया हड़कंप, शुरुआती जांच में पता चला कि 2002 के एक पुराने मामले में था वांछित

लखनऊ, 15 फरवरी 2026:

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवमंदिर में जल चढ़ाकर बेटों के साथ लौट रहे 25 हजार रुपये के इनामी अखिलेश त्रिपाठी को लखनऊ के गोमतीनगर से रविवार को राजस्थान पुलिस उठा ले गई। अखिलेश विशेष सुरक्षा वाहिनी में सिपाही है। गोमतीनगर के ग्वारी गांव में बेटों व अन्य लोगों के सामने हुई अपहरण जैसी घटना से हड़कंप मच गया।

जानकारी पर अखिलेश की पत्नी आराधना ने स्थानीय पुलिस से अपहरण की शिकायत की। बताया कि पति अपने दो बेटों अमोल और अगम के साथ मंदिर से लौट रहे थे तभी खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले कुछ लोग आए और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गए। बच्चों के मुताबिक पूरी कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि मामला क्या है।

Wanted Criminal with ₹25K Bounty Arrested in Lucknow (1)

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाने की टीम ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला अपहरण का लग रहा था लेकिन कुछ ही देर बाद तस्वीर पलट गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अखिलेश त्रिपाठी वर्ष 2002 के एक पुराने मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लोकेशन ट्रेस होने पर राजस्थान पुलिस की टीम लखनऊ पहुंची और दबिश देकर उसे अपने साथ ले गई। यह खुलासा होते ही अफसरों ने राहत की सांस ली।

अखिलेश त्रिपाठी मायावती सरकार के दौरान गठित विशेष सुरक्षा वाहिनी में तैनात था। उसकी जिम्मेदारी स्मारकों की सुरक्षा की थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी आंबेडकर पार्क में बताई जा रही थी। अपहरण की आशंका से अखिलेश का परिवार दहशत में था लेकिन पड़ताल में सच्चाई सामने आ गई।

ये भी पढ़ें  राजस्थान : 200 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के साथ निकली दलित दूल्हा की बरात, घोड़ी चढ़ने का ऊंची जातियों ने किया था विरोध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button