Uttarakhand

पुलिस से टकराना पड़ा भारी… देहरादून मुठभेड़ में शातिर बदमाश हुआ लंगड़ा, साथी भी गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘प्रहार’: हरबंशवाला में चेकिंग के दौरान भागे बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 26 अप्रैल 2026:

देहरादून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। बसंत विहार क्षेत्र के हरबंशवाला में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी को भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक हरबंशवाला बैरियर पर रात को एक टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीली स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय दोनों आरोपी तेजी से टी-स्टेट की ओर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत पीछा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-26 at 11.20.35 AM

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला निवासी सहारनपुर (घायल) और शाहनवाज सलमानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अब्दुल्ला एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई संगीन मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  My Bharat Portal: युवाओं को अवसरों से जोड़ने की पहल, 2.2 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button