Uttar Pradesh

लखनऊ : राणा सांगा के अपमान पर भड़का आक्रोश… सांसद रामजी लाल सुमन का फूंका पुतला

लखनऊ,28 मार्च 2025:

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा महान योद्धा राणा सांगा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के निकट जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला फूंका।

अभाविप की प्रांत सहमंत्री पुष्पा गौतम ने कहा कि देश के महापुरुषों के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी करने वालों को विद्यार्थी परिषद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए देश के गौरवशाली इतिहास पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका इस बयान का समर्थन करना निंदनीय है।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अमरप्रीत कौर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव महापुरुषों के सम्मान में खड़ी रही है और उनके गौरवशाली इतिहास को उजागर करने के लिए निरंतर प्रयास करती है। उन्होंने मांग की कि सांसद रामजी लाल सुमन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी महापुरुषों का अपमान करने का साहस न कर सके। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि वे इस मुद्दे पर सड़क से संसद तक संघर्ष करने को तैयार हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा में वाहनों पर टोना-टोटका का आतंक, सीसीटीवी फुटेज वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link