Uttar Pradesh

सीएम-पीएम पर अभद्र कमेंट कर लिए थे मजे… पुलिस ने थाने में सिखाया सलीका तो पकड़े कान, मांगी माफी

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया, पूछताछ में उसने माना कि गुस्से में आकर आपत्तिजनक बातें कही

मेरठ, 30 मई 2026:

मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 70 वर्षीय शख्स को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का अंदाज पूरी तरह बदला नजर आया। थाने में वह लंगड़ाकर चलता दिखा और कान पकड़कर माफी भी मांगता रहा।

दरअसल मामला 28 मई का है। बकरीद के दिन रेलवे रोड स्थित ईदगाह से नमाज के बाद निकलते समय आरोपी बुजर्ग ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी को लेकर अभद्र टिप्पणियां की थीं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग उसकी बातों पर हंसते और समर्थन करते दिखाई दिए थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पड़ताल में आरोपी की पहचान देहली गेट निवासी एहसान के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, वह स्क्रैप कारोबार से जुड़ा है। शुक्रवार शाम पुलिस ने उसे उसके घर से हिरासत में लेकर रेलवे रोड थाने लेकर आई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ के दौरान एहसान ने पुलिस को बताया कि उसने तैश में आकर आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था। थाने में वह बार-बार माफी मांगता रहा। वहीं, जब पुलिस उसे मीडिया के सामने लेकर आई तो वह सिर झुकाए नजर आया और कान पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगने लगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  गोरखपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़..... लूटपाट का आरोपी सद्दाम अंसारी गिरफ्तार!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button