National

छत्तीसगढ़ में 1.72 करोड़ के इनामी नक्सलियों का खात्मा, 21 दिन चला एंटी नक्सल ऑपरेशन

रायपुर,14 मई 2025

छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस और सेंट्रल फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। 21 दिन तक चले इस अभियान में 150 से अधिक नक्सली बंकर ध्वस्त किए गए और 31 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम और सीआरपीएफ के डीजी ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि कर्रेगुट्टा की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद ऑपरेशन सफलतापूर्वक चलाया गया। मारे गए 31 माओवादियों में से 28 की पहचान हो चुकी है, जबकि 3 की पहचान अभी बाकी है। मारे गए नक्सलियों पर कुल 1.72 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

यह ऑपरेशन नक्सलियों की जड़ों को पूरी तरह से उखाड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सुरक्षा बलों की इस सफलता को राज्य सरकार और केंद्रीय नेतृत्व ने सराहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  MP में नेहा नाम से छुपा बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल गिरफ्तार, 10 साल की उम्र में आया था भारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link