Lucknow CityNational

तेल के दामों ने पकड़ी रफ्तार… सुबह-सुबह लगा झटका, जानें पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

नई दरें शुक्रवार सुबह से लागू हो गईं, पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी से रोजाना सफर करने वालों का बजट बिगड़ा, सपा मुखिया अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ, 15 मई 2026:

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो गई। पहले से महंगाई का दबाव झेल रहे लोगों को ईंधन के मोर्चे पर एक और झटका लगा है। नई दरों के बाद निजी वाहन चलाने से लेकर सार्वजनिक परिवहन तक का खर्च बढ़ने की आशंका है।

तेल कंपनियों ने इस बढ़ोत्तरी से संबंधित ई मेल पेट्रोल पंप संचालकों को मध्य रात्रि भेजा गया। इसी के तहत शुक्रवार सुबह छह बजे से यह बढ़ोत्तरी लागू हो गई। पेट्रोल के दाम में 3 रुपये 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद लखनऊ में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल 3 रुपये 11 पैसे महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। सीएनजी उपभोक्ताओं को भी राहत नहीं मिली है। कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद लखनऊ में सीएनजी 98 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसका असर ऑटो, टैक्सी और सीएनजी आधारित निजी वाहनों पर सीधे पड़ेगा।

WhatsApp Image 2026-05-15 at 11.02.30 AM

ये भी पढ़ें:

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ने की उम्मीद है। परिवहन महंगा होने से सब्जियों, राशन और दूसरे जरूरी सामानों की कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है। ईंधन के बढ़े दामों को लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि अगर आगे बढ़ना है तो साइकिल ही सबसे बेहतर विकल्प है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  एफडी घोटालाः बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी को लेकर खाताधारकों का हंगामा, जड़ा ताला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button