NationalUttarakhand

उत्तराखंड के 20 किसान कर्नाटक व महाराष्ट्र में सीखेंगे खेती, मत्स्य व दुग्ध उत्पादन

देहरादून, 5 मार्च 2025:

उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के 20 उत्कृष्ट किसानों के दल को अध्ययन भ्रमण के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र रवाना किया। यह दल तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सहकारिता, बागवानी, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन और बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का गहन अध्ययन करेगा।

उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री ने किया रवाना

प्रदेश के 13 जिलों से चयनित किसान पहले दिल्ली तक सड़क मार्ग से जाएंगे और फिर दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अन्य राज्यों में कृषि और सहकारिता से जुड़ी सर्वोत्तम तकनीकों को समझना और उसे उत्तराखंड में लागू करना है।

ये भी पढ़ें:

किसानों को मास्टर ट्रेनर के रूप में किया जाएगा तैयार

भ्रमण से लौटने के बाद ये किसान अपने-अपने जिलों में गोष्ठियों के माध्यम से अन्य किसानों को प्रशिक्षण देंगे और मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किसानों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष गुजरात और हिमाचल प्रदेश के अध्ययन भ्रमण से लौटे किसानों ने बेहतरीन कार्य किया था। इस बार भी सरकार को किसानों से उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  पछुआ हवाओं के असर से लखनऊ में बढ़ी गलन, जानिए कैसा है शहर का AQI

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link