CrimeMaharashtra

गोवा में शराब के नशे में हुए झगड़े में गई 30 वर्षीय पर्यटक की जान

पणजी, 1 जनवरी 2025

गोवा में समुद्र तट पर शराब के नशे में हुए झगड़े में आंध्र प्रदेश के एक 30 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उत्तरी गोवा जिले के कैलंगुट इलाके में हुई घटना के संबंध में 23 वर्षीय झोपड़ी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नशे में धुत्त पर्यटकों के एक समूह ने झोपड़ी में भोजन की मांग की, जबकि मालिक ने उन्हें सूचित किया था कि रसोईघर बंद है।

पुलिस ने बताया कि आगंतुकों में से एक ने झोपड़ी में काम करने वाली एक महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और बहस हाथापाई में बदल गई। झोपड़ी के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर पर्यटक रवि तेजा के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कैलंगुट पुलिस ने बाद में नेपाल के रहने वाले झोंपड़ी कर्मचारी कमल सोनार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि झोपड़ी मालिक समेत दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नए साल के जश्न से पहले गोवा में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  व्यापारियों को अगवा कर लूटी थी 75 किलो चांदी...मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, दूसरा घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link