Uttar Pradesh

लखनऊ : कारों पर किसने चलाई ‘कुल्हाड़ी’, लोग परेशान

लखनऊ, 4 नवंबर 2024

प्रदेश की राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी कारों को नुकसान पहुंचाए जाने से लोग परेशान हैं। पीड़ितों का कहना है कि रात के अंधेरे में किसी ने कुल्हाड़ी से कारों को क्षतिग्रस्त किया है। इस घटना से स्थानीय लोग घर के बाहर खड़े किए जाने वाले अपने वाहनों को लेकर चिंतित हैं।

ये घटना पीजीआई इलाके के कल्ली पश्विम पुलिस चौकी से कुछ दूर की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके के कई लोग रात को अपनी कारें व दूसरे वाहन मेन रोड के किनारे खड़े करते हैं। रविवार रात भी उनके वाहन रोड के किनारे खड़े थे। सुबह कई वाहन क्षतिग्रस्त मिले। इनमें एक एसयूवी का पिछला शीशा टूटा था दो अन्य कारों की बॉडी को नुकसान पहुंचाया गया।

इनमें दो गाड़ियां स्थानीय व्यापरियों की बताई जा रही हैं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मानें तो देर रात कुल्हाड़ी लेकर घूम रहे अराजकत्वों ने कारों में तोड़फोड़ की है। पुलिस जांच कर रही है लेकिन घर के बाहर कार खड़ी करने वाले स्थानीय लोग डरे हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  LPG टैंकर में गैस रिसाव से अफरातफरी, रातभर ठप रहा लखनऊ-अयोध्या हाईवे, जाम में फंसे हजारों वाहन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link