Uttar Pradesh

व्यापारी नेता पर हमलाकर लूट का प्रयास, गाड़ी तोड़ी


सुल्तानपुर, 5 नवंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर क्षेत्र में सोमवार रात एक व्यापारी नेता पर बदमाशों ने हमलाकर लूट का प्रयास किया। इसके साथ हमलावरों ने रॉड से मारकर व्यापारी नेता की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह घटना ग्राम मलवा के पहाड़पुर सराय भीखमपुर निवासी मनीष सिंह के साथ हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला मंत्री मनीष सिंह सोमवार रात अपनी कार से घर जा रहे थे। गांव के पास पहुंचने से पहले तीन-चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के रॉड से उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उनसे लूट का प्रयास किया गया। मनीष के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  UP में 3 आईएएस और 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, अरविन्द कुमार मिश्रा बने अपर निदेशक सूचना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link