NationalUttar Pradesh

Yoga Day 2026 : सरयू तट से संगम तक दिखी योग की लहर, आसनों से दिया स्वस्थ भारत का संदेश

अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, रायबरेली और हरदोई, बाराबंकी समेत कई जिलों में हुए बड़े आयोजन, मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसरों और हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, Yoga for Healthy Ageing थीम के साथ योग को जन-जन की जीवनशैली बनाने पर दिया गया जोर

न्यूज डेस्क, 21 जून 2026:

12वें International Yoga Day 2026 पर उत्तर प्रदेश में योग का उत्साह सरयू तट से लेकर संगम नगरी तक दिखाई दिया। अयोध्या, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, बाराबंकी, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी, महिलाएं, बुजुर्ग व आम नागरिकों लोगों ने हिस्सा लिया। इस साल की थीम Yoga for Healthy Ageing रही, जिसके जरिए स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया गया।
international-yoga-day-2026-uttar-pradesh-celebrations-ayodhya-prayagraj

संगम नोज पर आसन में तल्लीन दिखे केशव प्रसाद

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम तट पर योगाभ्यास किया। गोरखपुर में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वाराणसी में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित खेल परिसर में लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन और विचारों को संतुलित करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा का यह अमूल्य उपहार आज वैश्विक कल्याण का आधार बन चुका है।
international-yoga-day-2026-uttar-pradesh-celebrations-ayodhya-prayagraj

रामनगरी अयोध्या में योग की धूम, सरयू तट पर जुटे हजारों लोग

Advertisement

अयोध्या से अनिल निषाद की रिपोर्ट के अनुसार सरयू तट स्थित राम की पैड़ी पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। गुलाबबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लोगों के साथ योगाभ्यास किया और नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। डीएम शशांक त्रिपाठी समेत कई अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
international-yoga-day-2026-uttar-pradesh-celebrations-ayodhya-prayagraj

रायबरेली में मनोज पांडेय बोले, दुनिया ने माना भारत का लोहा

रायबरेली से विजय पटेल के अनुसार मोती लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, सालोन विधायक अशोक कोरी, नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। मनोज पांडेय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसे ऋषि-मुनियों ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज दुनिया के बड़े देशों ने भी इसे स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि योग भारत को विश्व गुरु की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहा है।
international-yoga-day-2026-uttar-pradesh-celebrations-ayodhya-prayagraj

इधर, हरदोई में सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ और निरोग जीवन का संदेश दिया। बाराबंकी के राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों के साथ हिस्सा लिया।
international-yoga-day-2026-uttar-pradesh-celebrations-ayodhya-prayagraj

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : बलिया में बीयर की दुकान पर 2 लोगों की बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link