National

सर्दी से बचने के लिए ओढ़ी शॉल ने किसान को मौत के मुंह में धकेला…ऐसे गई जान

खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में पहले फंसी ओढ़ी गई शॉल इसके बाद किसान भी चपेट में आ गया। इकलौते बेटे की मौत से सदमे में है परिवार व गांव के लोग

हरदोई, 8 नवंबर 2025:

जनपद हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। रामापुर मिश्र गांव के रहने वाले लाल बहादुर (45) पुत्र चौबे की खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। हादसे की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार लाल बहादुर पास के बरगदिया गांव निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई कर रहे थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने शॉल ओढ़ रखी थी, जो अचानक चल रहे रोटावेटर में फंस गई। शॉल के फंसते ही लाल बहादुर भी मशीन में खिंच गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को रोटावेटर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर और रोटावेटर को कब्जे में लिया गया है। मृतक लाल बहादुर अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सैम पित्रोदा की चीन संबंधी बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश बोले...यह पार्टी के विचार नहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link