NationalUttarakhand

Yoga Day : CM Dhami का संदेश, कहा- Global Wellness Capital बनने की राह पर उत्तराखंड

बनबसा पहुंचे मुख्यमंत्री, योग नीति के तहत केंद्रों को 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान, शारदा कॉरिडोर परियोजना से बनबसा-टनकपुर क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान, पांच नए योग हब भी होंगे विकसित, युवाओं से नशे से दूर रहकर अनुशासित जीवन अपनाने की अपील, SSB जवानों, छात्रों और मातृशक्ति ने किया सामूहिक योगाभ्यास

चम्पावत, 21 जून 2026:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के जवान, छात्र-छात्राएं, युवा, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सीएम ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।
yoga-day-cm-dhami-uttarakhand-global-wellness-capital-banbasa

सीएम ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने वाली जीवनशैली है। योग से मानसिक स्थिरता मिलती है और व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ बेहतर जीवन की ओर बढ़ता है। तनाव, अवसाद और बिगड़ती जीवनशैली के दौर में योग एक प्राकृतिक उपचार प्रणाली के रूप में भी अहम भूमिका निभा रहा है। नियमित योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है।
yoga-day-cm-dhami-uttarakhand-global-wellness-capital-banbasa

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से International Yoga Day को वैश्विक पहचान मिली और आज दुनिया के 190 से ज्यादा देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। योग ने भारतीय संस्कृति के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपरा की धरती है।

ये भी पढ़ें:

राज्य सरकार उत्तराखंड को Global Wellness Capital के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसके लिए देश की पहली योग नीति लागू की गई है। योग और ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है, जबकि शोध और अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं और सभी आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में योग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है।
yoga-day-cm-dhami-uttarakhand-global-wellness-capital-banbasa

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का मकसद शारदा नदी तट को योग और आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाना है। शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत करीब 3300 करोड़ रुपये की लागत से टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट समेत धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास का काम शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं। उन्होंने नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
yoga-day-cm-dhami-uttarakhand-global-wellness-capital-banbasa

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, सचिव मुख्यमंत्री और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  PM मोदी ने बुलाया, नीतीश ने कंधा हिलाया! बिहार में सम्राट सरकार का मेगा शक्ति प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link