Lucknow CityNational

International Yoga Day: राज्यपाल, CM योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मातृशक्ति संग किया योग, झांसी में मुख्यमंत्री योगी ने किया ई-आयुष पत्रिका का विमोचन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महाराजगंज में दिया फिट इंडिया का संदेश

लखनऊ, 21 जून 2026:

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरा यूपी योगमय नजर आया। लखनऊ स्थित जनभवन (राजभवन) से लेकर झांसी और महाराजगंज तक हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है जिसके अनुरूप प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनभवन के लॉन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मातृशक्ति के साथ योग किया। इस दौरान पुरुष अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन और पश्चिम बंगाल से प्रसारित योग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं जिन्होंने भारत की प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन ने 140 करोड़ भारतीयों को दुनिया के सामने गर्व के साथ आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई दिशा प्रदान की है।
international-yoga-day-2026-up-cm-yogi-adityanath-governor-anandiben

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ई-आयुष पत्रिका का विमोचन भी किया। उनके साथ सलाहकार अवनीश अवस्थी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी योगाभ्यास करते दिखाई दिए। झांसी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया।
international-yoga-day-2026-up-cm-yogi-adityanath-governor-anandiben

उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महाराजगंज में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश और योगाभ्यास कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए योग के महत्व को आत्मसात करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है अपितु मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है।
international-yoga-day-2026-up-cm-yogi-adityanath-governor-anandiben

उन्होंने सभी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि योग एक अभ्यास के साथ स्वस्थ, संतुलित और जागरूक जीवन जीने की भारतीय जीवन पद्धति है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button