Lucknow City

अलीगंज का अनुभूति अपार्टमेंट अब निवासियों के हवाले… LDA ने RWA को सौंपा हैंडओवर

योजना के सेक्टर-सीएस स्थित सोसाइटी में अब चुनी हुई समिति संभालेगी अनुरक्षण, समस्याओं के प्रभावी समाधान की उम्मीद, स्थानीय निवासियों को होगी सहूलियत

लखनऊ, 18 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ की अलीगंज आवासीय योजना स्थित अनुभूति अपार्टमेंट के निवासियों के लिए बड़ी राहत और जिम्मेदारी दोनों एक साथ आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस अपार्टमेंट के अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर नवगठित रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को सौंप दिया है।

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर औपचारिक रूप से हैंडओवर पत्र प्रदान किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चौधरी अंतिमा देशवाल और सचिव राज कुमार जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि अलीगंज योजना के सेक्टर-सीएस में सीतापुर रोड पर स्थित अनुभूति अपार्टमेंट का निर्माण वर्ष 2018 में पूरा हुआ था। निर्माण के बाद से अब तक सोसाइटी के अनुरक्षण का कार्य एलडीए द्वारा ही किया जा रहा था। इस बीच उपाध्यक्ष के निर्देश पर इसे निवासियों की चुनी हुई समिति को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 10.39.40 AM

इसी क्रम में अपार्टमेंट के आवंटियों के बीच चुनाव कराकर अनुभूति अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। इसके बाद अब अनुरक्षण का पूरा जिम्मा आरडब्ल्यूए को दे दिया गया है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि अनुरक्षण कार्यों का जिम्मा आरडब्ल्यूए को मिलने से सोसाइटी के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी अपनी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं। ऐसे में उनके द्वारा चुनी गई समिति के माध्यम से समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा। हैंडओवर के अवसर पर अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता मानवेंद्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत कुमार शर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता विशाल यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button