Gujarat

गुजरात : बुलेट ट्रेन पुल का निर्माणाधीन हिस्सा ढहने से, 3 मजदूरों की मौत

गुजरात, 6 नबंवर 2024

गुजरात के आनंद जिले के वासद गांव में मंगलवार शाम को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण स्थल पर एक दुखद दुर्घटना में एक अस्थायी ढांचा ढह गया। इस घटना में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गये। वडोदरा के नजदीक माही नदी के पास हुई इस घटना के बाद बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवकों ने त्वरित कार्यवाही की।

अग्निशमन अधिकारी धर्मेश गोर ने कहा कि इससे पहले, अग्निशमन विभाग ने बचाव अभियान के दौरान दो मजदूरों और दो शवों को बचाया था, हालांकि बचाए गए मजदूरों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई। “हमें फोन आया कि राजुपुरा के पास बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर एक पुल टूट गया है जिसमें दो से तीन लोग फंस गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और हमने मलबा हटा दिया है, दो बचाए गए लोगों को भेजा गया है अस्पताल, जिनमें से एक की मौत हो गई है, दो शव भी बरामद किए गए हैं…घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है…”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गुजरात में 71 करोड़ रूपए के मनरेगा घोटाला का भांडाफोड़, आरोप में भाजपा सरकार में मंत्री का बेटा गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link