Gujarat

गुजरात के गोधरा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और 3 बेटियों की मौत

गोधरा, 19 अप्रैल 2025

गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा कस्बे के निकट शुक्रवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 36 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गोधरा बाईपास रोड पर दोपहर करीब एक बजे हुई, जिसमें व्यक्ति की तीन वर्षीय चौथी बेटी चमत्कारिक रूप से बच गई।

गोधरा तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक पी.के. असोदा ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक का अज्ञात चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया, “राजेंद्र सिंह चौहान (36) और उनकी चार नाबालिग बेटियां, जिनकी उम्र 3, 9, 12 और 13 साल है, पंचमहल के घोघंबा तालुका स्थित अपने पैतृक स्थान से बाइक पर सारंगपुर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।”

असोदा ने बताया कि चौहान और उनकी तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथी बेटी घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जो अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गुजरात : पालतू रोटवीलर डॉग ने 4 महीने के बच्चे और मौसी पर किया हमला, इलाज के दौरान बच्चे की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link