Gujarat

गुजरात : बनासकांठा में दर्दनाक हादसा, एसयूवी और बस की टक्कर में 5 की मौत, 9 घायल

पालनपुर, 28 फरवरी 2025

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक दुखद घटना में एसयूवी और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले में बताया कि बस शाम करीब साढ़े चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की थी। पुलिस ने बताया, “जब यह हादसा हुआ, तब बस राजस्थान के सिरोही की ओर जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि दुर्घटना में मारे गए एसयूवी का ड्राइवर हाईवे के गलत साइड पर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।” 

मृतकों की पहचान दिलीप खोखरिया (32), मेवलीबेन (28), उनके दो बेटे रोहित (6) और ऋत्विक (3) और सुंदरीबेन सोलंकी (60) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि एसयूवी चालक गलत दिशा से राजमार्ग पर आया और उसने अपनी गाड़ी से बस को टक्कर मार दी, जो अहमदाबाद से सिरोही की ओर जा रही थी।  इस घटना में नौ लोग घायल भी हुए। 

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मायावती की सपा को सीख…दलितों को आगे कर हिंसा-तनाव का माहौल न पैदा करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link