Madhya PradeshPolitics

मध्यप्रदेश सरकार का नया संदेश, अब तांबे की बोतल और ग्लास से पानी पिएंगे सीएम और मंत्री

भोपाल, 6 नबंवर 2024

मध्य प्रदेश में सरकार में एक नया बदलाव देखने को मिला है। सरकार अपने और अपने मंत्रियों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा फैसला लिया है। बता दे कि मोहन सरकार की कैबिनेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिस पर आमतौर पर लोगों की नजर नहीं जाती है। अभी तक कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सामने प्लास्टिक की बोतल और कांच का ग्लास होता था। पहली बार मंगलवार को मोहन सरकार की मीटिंग में कांच के ग्लास और प्लास्टिक के बोतल नहीं दिखे हैं। इसकी जगह तांबे की बोतल ने ले ली है। मोहन सरकार का कैबिनेट की मीटिंग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि प्लास्टिक और कांच की जगह मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सामने तांबे की बोतल और ग्लास रखा हुआ था। इससे साफ है कि कांच और प्लास्टिक की कैबिनेट मीटिंग से अब छुट्टी हो गई है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक अब तांबे की बर्तन में पानी पिएंगे। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होगा। हालांकि इस परिवर्तन को लेकर कोई शोर शराबा नहीं हुआ है। वहीं, दशकों से चली आ रही परंपरा एक झटके में खत्म हो गया है। सरकार ने तांबे की बोतल का इस्तेमाल कर यह संदेश देने की भी कोशिश की है कि प्लास्टिक से नुकसान है। ऐसे में लोग भी तांबे की बर्तन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित होंगे।

ये भी पढ़ें  अखिलेश का बड़ा सियासी दांव! BJP, BSP व AIMIM के नेता साइकिल पर सवार, 2027 से पहले बढ़ी हलचल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link