DelhiPolitics

उपचुनाव : त्यौहारों के कारण इन राज्यों में उपचुनाव टला, अब नई तारीख को होगी वोटिंग

नई दिल्ली, 6 नबंवर 2024

देश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक जानकारी आई है बता दे कि आगामी केरल, पंजाब और यूपी में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव अब 20 नवंबर को होंगे। जानकारी अनुसार विभिन्न उत्सवों के कारण चुनाव आयोग ने वोटिंग को एक हफ्ते आगें बढाने का फैसला किया है। बता दें कि 13 नवंबर को होने वाली वोटिंग को टालने के लिए कांग्रेस, भाजपा समेत कई दलों ने चुनाव आयोग से अपील की थी। पार्टियों का कहना था कि देश में कई त्योहारों के चलते 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में वोटिंग कम हो सकती है। बता दे कि भारतीय जनता पार्टी  ने यूपी में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया था। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज में लोग तीन चार दिन पहले इकट्ठे जो जाते हैं। ऐसे में चुनाव आयोग को कार्तिक पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए तारीखों में बदलाव करना चाहिए। बीजेपी की मांग थी कि 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को चुनाव कराए जाएं।

ये भी पढ़ें  बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों को लेकर उठा-पटक शुरू, भाकपा-माले ने 40 - 45 सीटों पर लड़ने का किया दावा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link