Lucknow City

Fake IPS बनकर महिला दरोगा को देता था धमकी, BBA छात्र गिरफ्तार, IG-SP बताकर बनाता था ये दबाव

महिला दरोगा को कॉल और मैसेज कर खुद को बड़ा पुलिस अधिकारी बताता था आरोपी, समझौते का दबाव बनाते हुए निलंबन की धमकी भी दी, सर्विलांस की मदद से काकोरी पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 25 जून 2026:

लखनऊ की काकोरी पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर महिला दरोगा को फोन और मैसेज के जरिए धमकाने वाले बीबीए छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी फर्जी पहचान के सहारे महिला दरोगा पर एक मामले में समझौते का दबाव बना रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज में तैनात एक महिला दरोगा ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। केस की विवेचना काकोरी पुलिस कर रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक उपाध्याय खुद को कभी आईजी पटना तो कभी एसपी सिटी प्रयागराज बताकर महिला दरोगा को कॉल और मैसेज करता था।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार आरोपी दर्ज एफआईआर में समझौता कराने का दबाव बना रहा था। उसकी बात नहीं मानने पर नौकरी से निलंबित कराने की धमकी भी देता था। लगातार आ रहे कॉल और मैसेज से परेशान होकर महिला दरोगा ने पुलिस से शिकायत की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय (21) के रूप में हुई। वह फिलहाल लखनऊ में बीबीडी क्षेत्र के भैंसोरा स्थित आरजेडीटीओ लॉन के पास रह रहा था। काकोरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अब कॉलेजों में नशे की ‘नो एंट्री’! 500 मीटर का दायरा निगरानी में, हॉस्टल-कैंटीन की होगी जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button