Uttarakhand

Nainital Lake : 24 घंटे में नैनीझील से मिला दूसरा शव, सफाई कर्मचारी की मौत से उलझी पहेली

स्कूल से दो किमी दूर है झील, जेब से 4 हजार रुपये नकद मिले, पुलिस को एक दिन पहले भी झील से मिला था एक व्यक्ति का शव, पुलिस दोनों मामलों की हर एंगल से जांच में जुटी

योगेंद्र मलिक

नैनीताल, 27 जून 2026:

उत्तराखंड की मशहूर नैनीझील से लगातार दूसरे दिन एक शव मिलने के बाद शहर में चिंता बढ़ गई है। शनिवार सुबह झील में उतरा रहे शव दिखने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ऑल सेंट्स स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले महिंदर चौहान के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 7:22 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मल्लीताल स्थित एनसीसी ट्रेनिंग सेंटर और मां मायना देवी मंदिर के पास नैनीझील में एक शव उतराता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:

शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने तलाशी ली तो मृतक की जेब से 4 हजार रुपये नकद मिले। बाद में उसकी पहचान करीब 48 से 50 वर्षीय महिंदर चौहान के रूप में हुई। वह ऑल सेंट्स स्कूल में सफाई कर्मचारी था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि डूबने की घटना कुछ समय पहले ही हुई है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस ने शव को बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी मनीष साह का शव नैनीझील से बरामद हुआ था। लगातार दो दिनों में झील से दो शव मिलने की घटनाओं के बाद पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर पड़ताल जारी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  देहरादून में होमस्टे के नाम पर होटल और बार का खेल बेनकाब, 17 का पंजीकरण रद्द

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link