Uttarakhand

धामी ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड छू रहा आसमान

मुख्यमंत्री ने रुड़की में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा, मंत्री, अधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद, बोले- पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए सरकार कर रही काम

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 28 जून 2026ः

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीएम के साथ मंत्री, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा मधु सिंह, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, डीएम मयूर दीक्षित सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बदरीनाथ धाम में किए दर्शन, व्यवस्थाओं को सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button