Entertainment

The Family Man 4: पिक्चर अभी बाकी है… नए मिशन पर दिखेंगे श्रीकांत, मचेगा धमाल

अभिनेता मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' सीरीज के चौथे सीजन पर काम शुरू, सीरीज के निर्देशक राज निदिमोरु ने किया कन्फर्म, फैंस की बढ़ीं धड़कनें

एंटरटेनमेंट डेस्क, 1 जुलाई 2026:

ओटीटी दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जिस सवाल का जवाब फैंस तलाश रहे थे अब उस पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है। लोकप्रिय स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और जल्द ही इसका चौथा सीजन दर्शकों के सामने आएगा। एक बार फिर मनोज बाजपेई सीरीज में देश और परिवार के बीच संतुलन साधते नजर आएंगे।

मेकर्स ने की चौथे सीजन की पुष्टि

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीरीज के निर्देशक राज निदिमोरु ने बताया कि तीसरे और चौथे सीजन को शुरुआत से ही एक लंबी कहानी के दो हिस्सों के रूप में तैयार किया गया था। उनके मुताबिक तीसरे सीजन का अंत भले ही कुछ दर्शकों को अधूरा लगा हो लेकिन कहानी को जानबूझकर ऐसे मोड़ पर छोड़ा गया था जहां से श्रीकांत तिवारी का अगला सफर शुरू हो सके।
the-family-man-season-4-confirmed-raj-dk-manoj-bajpayee (2)

ये भी पढ़ें:

स्क्रिप्ट पर चल रहा तेजी से काम

तीसरे सीजन के बाद कई लोगों को लगा था कि श्रीकांत तिवारी की कहानी अब अपने अंत तक पहुंच चुकी है। लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि असली कहानी अभी बाकी है। उन्होंने यह भी बताया कि चौथे सीजन की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है और कहानी अब अपने अगले महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर बढ़ेगी। 2019 में निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने इस सीरीज की शुरुआत की थी। अपने रोमांच, एक्शन और पारिवारिक भावनाओं के अनोखे मिश्रण की वजह से यह शो जल्द ही दर्शकों का पसंदीदा बन गया।

फैंस के बीच बढ़ा क्रेज

चौथे सीजन की पुष्टि के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह साफ देखा जा रहा है। दर्शक एक बार फिर श्रीकांत तिवारी को नए मिशन, नई चुनौतियों और नए दुश्मनों का सामना करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोज बाजपेई इस सीरीज में खुफिया एजेंसी के अधिकारी श्रीकांत तिवारी की भूमिका में है जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। पिछले तीन सीजन की तरह ही द फैमिली मैन का चौथा सीजन भी प्राइम वीडियो पर ही रिलीज किया जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  ज़हीर इकबाल से तलाक पर सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा, कहा - "पहले तेरी मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button