Lucknow City

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

आईसीयू में भर्ती 88 वर्षीय महंत की हालत में सुधार, एक-दो दिन में मिल सकती है छुट्टी, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच बढ़ी हलचल

लखनऊ, 1 जुलाई 2026:

रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर मचे सियासी और धार्मिक हंगामे के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एहतियातन आईसीयू में रखा गया। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत पहले से बेहतर बताते हुए कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बुधवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी अस्पताल पहुंचे और महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल जाना। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि 88 वर्षीय महंत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। जांच में किसी गंभीर संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उपचार के बाद उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
ram-mandir-trust-chief-mahant-nritya-gopal-das-hospitalized-lucknow (2)

यह पहली बार नहीं है जब महंत नृत्य गोपाल दास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। इससे पहले जनवरी 2026 में भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर इसी अस्पताल में उनका उपचार हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:

महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के सबसे प्रमुख संतों में गिने जाते हैं। 1986 में वह राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने और बाद में राम जन्मभूमि न्यास का नेतृत्व संभाला। वर्तमान में वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान संत समाज को एकजुट करने, न्यायिक लड़ाई और जनआंदोलन को दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। भूमि पूजन से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक हर ऐतिहासिक पड़ाव के वह प्रमुख साक्षी और सहभागी रहे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  आबकारी मंत्री के बयान पर हरदोई में कांग्रेस का हंगामा, पुतला दहन से पहले कार्यकर्ता हिरासत में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button