Uttarakhand

GST के 9 साल पूरे, देहरादून में बेहतर Tax Compliance वाले उद्योग व अफसर सम्मानित

GST Day 2026 कार्यक्रम में नौ साल की Tax Reform यात्रा पर हुई चर्चा, करदाताओं को आसान व्यवस्था देने पर जोर, अल्ट्राटेक, नेस्ले इंडिया और भेल समेत कई संस्थानों को सम्मान मिला

देहरादून, 1 जुलाई 2026:

देश में जीएसटी लागू होने के नौ साल पूरे होने पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्त कार्यालय देहरादून ने बुधवार को आईआरडीटी सभागार में GST Day 2026 का आयोजन किया। इस साल कार्यक्रम की थीम सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत रही। आयोजन में जीएसटी से कर व्यवस्था को आसान बनाने, कारोबार को बढ़ावा देने, पारदर्शिता बढ़ाने और केंद्र-राज्य के बेहतर तालमेल पर विस्तार से चर्चा हुई।

उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि जीएसटी देश की कर व्यवस्था में बड़ा बदलाव साबित हुआ है। उनके मुताबिक इससे एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार की सोच को मजबूती मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण और समाधान विजन का जिक्र करते हुए करदाताओं व कर विभाग के बीच भरोसे और सहयोग को आगे भी मजबूत बनाए रखने की बात कही।

सीजीएसटी आयुक्त देहरादून डॉ अशोक कुमार पाण्डे ने कहा कि राजस्व संग्रह बढ़ाने में केंद्र और राज्य जीएसटी प्रशासन के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला है। उन्होंने स्वेच्छा से Tax Compliance करने वाले करदाताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान देश के विकास और राजस्व बढ़ाने में अहम रहा है।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण, देहरादून के तकनीकी सदस्य अमंद शाह और न्यायिक सदस्य राजेश जैन ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने करदाताओं से अपनी अपीलें देहरादून स्थित प्राधिकरण में दाखिल करने की अपील की।
dehradun-gst-day-2026-celebrated-ultratech-nestle-bhel-honored (2)

बेहतर कर अनुपालन और राजस्व बढ़ाने में योगदान के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, रुड़की, नेस्ले इंडिया लिमिटेड, रुद्रपुर और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागीय अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लक्ष्मी मिश्रा के नेतृत्व में जेएमएस संगीत अकादमी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। संयुक्त आयुक्त श्रिया गुप्ता ने अधिकारियों, व्यापार और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों, करदाताओं का आभार जताया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह...दो हफ्तों में रजिस्ट्रेशन 6 लाख पार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button