Lucknow City

UP पुलिस में बड़ा प्रमोशन धमाका, 28 पीपीएस अफसर बने आईपीएस

डीजीपी के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव समेत 1997 से 2000 बैच के अधिकारियों को मिली पदोन्नति, यूपीएससी ने जारी किया आदेश

लखनऊ, 2 जुलाई 2026:

यूपी में पीसीएस अधिकारियों के बाद अब पीपीएस अफसरों को भी बड़ी सौगात मिली है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की संस्तुति के आधार पर पीपीएस संवर्ग के 28 अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। इस सूची में 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में डीजीपी के पीआरओ और साइबर विशेषज्ञ राहुल श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है। लंबे समय से उत्कृष्ट सेवा देने वाले इन अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में शामिल किए जाने से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

आईपीएस पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, बंशराज सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पुर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा शामिल हैं।
up-police-28-pps-officers-promoted-to-ips-cadre-list (2)

ये भी पढ़ें:

हालांकि, वर्ष 1993 बैच के पीपीएस अधिकारी संजय कुमार यादव का प्रमोशन एक बार फिर नहीं हो सका। पिछले चार वर्षों से निलंबित चल रहे संजय यादव का मामला लंबित होने के कारण उनका प्रकरण सीलबंद कवर में रखा गया। मालूम हो कि एक दिन पहले ही प्रदेश के 29 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति मिली थी। लगातार दो दिनों में प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में हुए इन बड़े प्रमोशनों को प्रदेश की नौकरशाही के लिए अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राजनाथ सिंह के बर्थडे की पूर्व संध्या पर लखनऊ में गूंजे शुभकामना के स्वर, व्यापारियों ने बांटे लड्डू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button