Lucknow City

फिटनेस क्रिकेट क्लब बना टूर्नामेंट चैंपियन, स्ट्रीट वॉरियर्स को 48 रन से रौंदा

लखनऊ में 23 मैचों तक चले स्व. राजन वर्मा मेमोरियल कप टी20 टूर्नामेंट में फैजान बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सावन पाल को मिला फाइनल का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार

लखनऊ, 14 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में कानपुर रोड स्थित पार्थ क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित स्व. राजन वर्मा मेमोरियल कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ शानदार समापन हुआ। फाइनल में फिटनेस क्रिकेट क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्रीट वॉरियर्स को 48 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल में फिटनेस क्रिकेट क्लब के कप्तान अजीत वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलविंदर सिंह की अगुवाई वाली स्ट्रीट वॉरियर्स की टीम दबाव में दिखाई दी और 18.3 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

WhatsApp Image 2026-06-14 at 5.52.28 PM

ये भी पढ़ें:

इसके साथ ही फिटनेस क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सावन पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अजहर को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा राहुल श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले फैजान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अमित सिंह को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट और राघवेंद्र तिवारी को बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान मिला।

Advertisement

समापन समारोह में उप प्रभागीय वनाधिकारी एके वर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा।

WhatsApp Image 2026-06-14 at 5.50.44 PM

टूर्नामेंट के आयोजक रितेश द्विवेदी ‘अन्ना’ ने बताया कि 14 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में 23 मुकाबले खेले गए। इनमें खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ खेल भावना और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मीना वर्मा, मिथिलेश सिंह, पिंकी, अनुष्का सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : हाई सिक्योरिटी जोन में आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप, पुलिसकर्मियों ने ऐसे बचाई दो की जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link