Lucknow City

Swimming Competition का आगाज, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दिखा युवा स्विमर्स का जोश

खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के संयुक्त आयोजन में शुरू हुई State Level Junior Boys and Girls Swimming Competition, विधायक नीरज बोरा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, खेलों को जीवन की सबसे बड़ी सीख बताया

लखनऊ, 3 जुलाई 2026:

प्रदेश में तैराकी को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मौका देने के मकसद से शुक्रवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में State Level Junior Boys and Girls Swimming Competition का शुभारंभ हुआ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे जूनियर तैराकों ने हिस्सा लिया।
state-level-junior-swimming-competition-begins-kd-singh-babu-stadium-lucknow (2)

प्रतियोगिता का उद्घाटन लखनऊ उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ नीरज बोरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया, उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं भी शुरू हो गईं।

डॉ नीरज बोरा ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करना भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पानी में तैरना सीख लेता है, वह जिंदगी की मुश्किलों को भी हिम्मत के साथ पार करना जान जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन, मेहनत और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेलों का माहौल लगातार बेहतर हो रहा है। सरकार की कोशिश है कि हर खेल की नई प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। तैराकी जैसे खेलों में भी युवाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहजनक संकेत है।

प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और अभिभावकों की मौजूदगी रही। आयोजन समिति के मुताबिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मौका मिलेगा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button