Lucknow CityNational

यूपी-जापान के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती… योगी से मिले यामानाशी प्रांत के उप-राज्यपाल

ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन व बौद्ध विरासत पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के प्रयासों की सराहना की

लखनऊ, 29 जनवरी 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जापान के यामानाशी प्रांत के उप-राज्यपाल जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में आए आठ सदस्यीय हाईलेवल डेलिगेशन ने मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत और जापान के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी के साथ उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रान्त के आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने पर विस्तार से बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री ने डेलिगेशन का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और जापान के रिश्ते केवल कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भरोसे, अनुशासन, नवाचार और टिकाऊ विकास जैसे साझा मूल्यों पर टिके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस साझेदारी को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए पूरी संजीदगी के साथ काम कर रहा है।

एमओयू के अमल पर जोर

ये भी पढ़ें:

बैठक में वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार और यामानाशी प्रान्त के बीच हुए समझौता ज्ञापन के प्रभावी अमल पर खास तौर पर चर्चा की गई। यह समझौता स्वच्छ ऊर्जा, खासकर ग्रीन हाइड्रोजन, नवाचार, क्षमता विकास और टिकाऊ औद्योगिक विकास के क्षेत्रों में सहयोग की मजबूत नींव रखता है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-29 at 10.59.47 AM

ग्रीन हाइड्रोजन में यूपी की पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में रिसर्च, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 के जरिए निवेशकों के लिए आसान और पारदर्शी माहौल तैयार किया गया है। इस नीति के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी यूपीनेडा को सौंपी गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत को भी एक अहम उपलब्धि के रूप में सामने रखा गया। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार के प्रयासों की खुलकर तारीफ की और भविष्य में सहयोग को और बढ़ाने की इच्छा जताई।

बौद्ध विरासत से सांस्कृतिक जुड़ाव

मुलाकात के दौरान भारत और जापान के पुराने सभ्यतागत और सांस्कृतिक रिश्तों पर भी बातचीत हुई। खासतौर पर बौद्ध विरासत और बौद्ध पर्यटन सर्किट के जरिए दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क को मजबूत करने की संभावनाओं पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रान्त के बीच यह साझेदारी आने वाले वक्त में और मजबूत होगी और ग्रीन एनर्जी, उद्योग, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में लंबे समय तक फलदायी साबित होगी।

ये भी पढ़ें  30,000 के चक्कर में, देवर ने भाभी और नवजात भतीजी को उतारा, मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link