Lucknow City

Lucknow में गोमती का कहर: CM योगी ने किया हवाई सर्वे, बाढ़ पीड़ितों से मिले, बांटी राहत

फैजुल्लागंज से बीकेटी तक लिया बाढ़ का जायजा, स्कूलों में राहत शिविर और गर्भवतियों-बच्चों के लिए विशेष इंतजाम के निर्देश, फैजुल्लागंज से नैमिषनगर तक तटबंध बनाने का ऐलान

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026:

गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर से यूपी की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में बने बाढ़ के गंभीर हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। सीएम ने फैजुल्लागंज से लेकर बक्शी का तालाब क्षेत्र तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वह बीकेटी में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री वितरित कर उनका हाल जाना।

lucknow-gomti-flood-cm-yogi-aerial-survey-relief-tendu-bund-announcement (2)

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दर्जनों जिलों और नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण पानी नीचे की ओर आ रहा है। सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध करा रही है।

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि सात-आठ दिनों से गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रिवर फ्रंट, हनुमंत धाम और चंद्रिका देवी मंदिर समेत कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। फैजुल्लागंज जैसे तटीय क्षेत्रों के हजारों घरों में पांच फीट से अधिक पानी भर गया है। घर-गृहस्थी का सामान व खाद्य पदार्थ खबर हो गए हैं। बाढ़ के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ रहा है।

Advertisement

lucknow-gomti-flood-cm-yogi-aerial-survey-relief-tendu-bund-announcement (3)

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को खुले में रखने के बजाय स्कूलों में राहत शिविर बनाए जाएं जिससे भोजन और अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था हो सके। गर्भवती महिलाओं के लिए पोषाहार, छोटे बच्चों के लिए दूध और पशुओं के लिए चोकर समेत पर्याप्त चारे की व्यवस्था करने को भी कहा।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो अन्य खाद्य सामग्री, 2 किलो अरहर की दाल, बरसाती, बाल्टी, नमक और लाई-भूजा आदि राहत सामग्री दी जा रही है। मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं।

lucknow-gomti-flood-cm-yogi-aerial-survey-relief-tendu-bund-announcement (4)

मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि फैजुल्लागंज से नैमिषनगर तक तटबंध बनाया जाएगा। यह तटबंध बाढ़ से सुरक्षा देने के साथ लोगों के आवागमन की सुविधा भी बढ़ाएगा। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक योगेश शुक्ला के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  KGMU का 21वां दीक्षांत समारोह: जेपी नड्डा बोले... मानव सेवा में मिसाल बना संस्थान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link