Lucknow City

Navaratri पर नारी शक्ति का दम दिखाया : योगी बोले- UP के 50% स्टार्टअप्स की कमान महिलाओं के हाथ

नवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने गिनाईं महिला सशक्तीकरण की उपलब्धियां, बोले- 2017 से पहले बेटियों के लिए घर से निकलना था चुनौती, अब नाइट शिफ्ट में भर रहीं उड़ान

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2026:

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में महिला सशक्तीकरण की तस्वीर पेश करते हुए पिछली सरकारों और मौजूदा व्यवस्था के बीच बड़ा अंतर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में काम कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ बनाने के साथ नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भागीदारी को बदलाव का बड़ा प्रमाण बताया।

महिला कार्यबल भागीदारी 12% से बढ़कर 36% पार

उनके मुताबिक प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व नारी शक्ति कर रही है। वहीं, महिला कार्यबल भागीदारी दर 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है। सरकार इसे महिलाओं के बढ़ते विश्वास और रोजगार के विस्तृत होते अवसरों का संकेत मान रही है।

ये भी पढ़ें:

बेटियों के भविष्य से लेकर सुरक्षा तक, योजनाओं पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माताओं के स्वास्थ्य और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं महिला सशक्तीकरण को मजबूती दे रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को संबल मिल रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Advertisement

उन्होंने मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलों का भी उल्लेख किया। इनका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, आवागमन तथा आत्मनिर्भरता के अवसरों को विस्तार देना है।

‘सशक्त नारी-समृद्ध यूपी’ का संकल्प

मुख्यमंत्री ने ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि सशक्त नारी ही समृद्ध समाज और प्रदेश की आधारशिला है। सरकार ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य के साथ ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें  Lucknow : महिला मित्र संग रंगीले पंचायत सचिव को पकड़ा, पुलिस के सामने पत्नी ने काटा बवाल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link