Varanasi

Varanasi News : खून से लाल हुआ फ्लाईओवर, मंदिर से घर लौट रहे कारोबारी की गर्दन चाइनीज मांझे से कटी, मौत

कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर बाइक सवार साड़ी कारोबारी के साथ हुआ हादसा, बेटे यश की दो दिन से खराब थी तबीयत, कल लौटे थे लखनऊ पीजीआई से, उसी के लिए प्रार्थना करने मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे घर, बचने की कोशिश में बाइक डिवाइडर से भी टकराई

वाराणसी, 11 अक्टूबर 2026:

यूपी में दो दिन के भीतर गोरखपुर के बाद चाइनीज मांझे ने वाराणसी में एक साड़ी कारोबारी की जान ले ली। वो बेटे की तबीयत खराब होने के कारण नवरात्र के पहले दिन मंदिर में दर्शन करने गए थे। लौटते समय जैतपुरा क्षेत्र में कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। गर्दन कटते ही बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। अधिक खून बहने से उसने दम तोड़ दिया।

बेटे की तबियत खराब होने के कारण मंदिर गया था कारोबारी

मृतक की पहचान जैतपुरा के आशापुर निवासी 55 वर्षीय साड़ी कारोबारी सुनील कुमार गुजराती के रूप में हुई है। उनके छोटे भाई सुशील कुमार ने बताया कि सुनील के बेटे यश गुजराती की दो दिन से तबीयत खराब थी। बेटे की लखनऊ पीजीआई में डायलिसिस चल रही थी। उसे लेकर वो कल ही घर लौटे थे। आज सुबह सात बजे बेटे के लिए प्रार्थना करने सुनील मंदिर में दर्शन करने के लिए निकल गए थे। दर्शन के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

मांझे में उलझी गर्दन तो बाइक डिवाइडर से टकराई

कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से गुजरते समय अचानक मांझा सुनील के गले में फंस गया। इससे बचने के लिए उन्होंने बाइक संभालने की कोशिश की, लेकिन गर्दन मांझे में फंसी थी इसलिए उनका नियंत्रण बाइक से छूट गया। बाइक डिवाइडर से जा टकराई। सुनील ने हेलमेट नहीं पहना था, टक्कर लगने से उनके सिर में भी चोट आई।

ये भी पढ़ें:

varanasi-chinese-manjha-saree-businessman-sunil-gujarati-death (2)

Advertisement

राहगीरों ने ई रिक्शा से हॉस्पिटल पहुंचाया

फ्लाईओवर पर लोग आ-जा रहे थे। इसी दौरान कुछ राहगीरों की नजर उनपर पड़ी। सुनील की गर्दन से खून का फौवारा फूट पड़ा था। कुछ बाइक सवारों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें फौरन ई रिक्शा से कबीरचौरा हॉस्पिटल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्रीय पार्षद, तमाम व्यापारी व रोते बिलखते परिवार के सदस्य भी पहुंचे। किसी को हादसे पर यकीन नहीं हो रहा था। लोग अदृश्य मौत बने चाइनीज मांझे को कोस रहे थे। सरकारी पाबंदी के बावजूद इसके प्रयोग पर भी उठा रहे थे।

गोरखपुर में मोपेड सवार युवक की गई थी जान

बता दें शनिवार की दोपहर गोरखपुर में भी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 35 वर्षीय रमेश कन्नौजिया की मौत हो गई थी। वो मोपेड से कॉस्मेटिक की दुकान पर ड्यूटी करने जा रहा था। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के तुरंत बाद डोमिनगढ़ चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था। दोनों हादसों में मरने वाले अपने परिवार का मजबूत सहारा थे।

ये भी पढ़ें  Varansi News: 10वीं पास पति ने मजदूरी कर पत्नी को कराया BEd, नौकरी मिलते ही तोड़ा रिश्ता, थाने पहुंचा मामला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link