Raebareli City

रायबरेली : 2027 की जंग पर माता प्रसाद पांडेय का बड़ा दावा, बोले- फिर मुख्यमंत्री बनेंगे Akhilesh

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के भाई राकेश पांडे की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष, राम मंदिर चढ़ावा विवाद की न्यायिक जांच की मांग उठाई, राकेश पांडे को समर्पित मार्ग का उद्घाटन कर छात्रों व जरूरतमंदों को साइकिल और लैपटॉप बांटे

विजय पटेल

रायबरेली, 4 जुलाई 2026:

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। रायबरेली में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के दिवंगत भाई राकेश पांडे की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में पहुंचे माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि Samajwadi Party पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा और Akhilesh Yadav एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

माता प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की ओर से बनाए गए राकेश पांडेय मार्ग का उद्घाटन भी किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उनका कहना था कि ऐसी घटनाएं सरकार के कानून-व्यवस्था संबंधी दावों पर सवाल खड़े करती हैं।

ये भी पढ़ें:

रायबरेली में Samajwadi Party की राजनीतिक स्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जिले में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रभाव होने के बावजूद सपा की पकड़ कमजोर नहीं हुई है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और जरूरतमंद लोगों को साइकिल व लैपटॉप भी वितरित किए गए।

READ MORE

ये भी पढ़ें  साइबर ठगी का खुलासा... 15 करोड़ हड़पे, दो को दबोचा, मास्टरमाइंड मिर्चा कारोबारी फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link