Uttarakhand

टीबी रोगियों को बांटी पोषण किट… राज्यपाल बोले- ‘निक्षय मित्र’ बनकर बीमारी का खात्मा करें

देहरादून के लोक भवन में कार्यक्रम का आयोजन, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने संवाद कर जाना मरीजों का हाल, नियमित दवा, पौष्टिक आहार व संतुलित जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर, अब तक 92 रोगियों को ले चुके गोद

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 6 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सोमवार को लोक भवन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को पोषण किट बांटी। इस दौरान उन्होंने रोगियों से संवाद कर उनका हाल जाना और नियमित दवा, पौष्टिक आहार व संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ‘निक्षय मित्र’ के रूप में अब तक 92 टीबी रोगियों को गोद ले चुके हैं।

राज्यपाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर उपचार और पौष्टिक आहार के माध्यम से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सभी सक्षम लोगों से अपील की कि वे ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों के उपचार और पोषण में सहयोग करें, जिससे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें:

गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अब तक गोद लिए गए 79 टीबी रोगी पूर्णतः स्वस्थ होकर टीबी मुक्त हो चुके हैं। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 13 और टीबी रोगियों को गोद लिया है। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा निक्षय मित्र के रूप में गोद लिए गए टीबी रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. एके सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नयार नदी पुनर्जीवनः वैज्ञानिक उपायों से बचाए जाएंगे सूखते जल स्रोत, एक सप्ताह में भेजें डीपीआर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button