Uttarakhand

कुंभ मेला 2027 : एडीजी ने परखीं तैयारियां, बोले- श्रद्धालुओं की सुविधा का रखें विशेष ध्यान

सीसीआर सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ की हाईलेवल समीक्षा बैठक, भीड़ नियंत्रण, आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन की ली जानकारी, पुलिस बल की तैनाती की कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 19 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड में कुंभ मेला 2027 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने सीसीआर स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल समीक्षा बैठक की। इस दौरान अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। एडीजी ने कहा कि कुंभ मेला विश्व का प्रमुख धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद एडीजी ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एडीजी वी. मुरुगेशन ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन, संचार व्यवस्था, डिजिटल तकनीक के उपयोग और पुलिस बल की तैनाती को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जोन और सेक्टर स्तर पर पुलिस व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप देने, आवश्यक पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और चरणबद्ध तैनाती की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही संबंधित विभागों और सीमावर्ती जनपदों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि मेले को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:

kumbh-mela-2027-adg-murugesan-reviews-preparations-haridwar (2)

Advertisement

समीक्षा बैठक के बाद एडीजी ने अधिकारियों के साथ कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद वे एटीसी पहुंचे, जहां मेला ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों से मुलाकात कर प्रशिक्षण की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों और अधिकारियों से आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  बीरोंखाल को सौंपी विकास योजनाएं... मंत्री बोले- सेवा पखवाड़ा जनता-सरकार के बीच भरोसे का सेतु

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link