Uttarakhand

चारधाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालु…गंगोत्री-यमुनोत्री में चमका स्थानीय कारोबार

पहले दो दिनों में 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी, कई जगह वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू

राजकिशोर तिवारी

उत्तरकाशी, 21 अप्रैल 2026:

चारधाम यात्रा शुरू होते ही उत्तराखंड में आस्था का रंग गहरा होता जा रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हालात यह हैं कि यात्रा के शुरुआती दो दिनों में ही 19 हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर लौट चुके हैं।

इस बार यात्रा को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आ रहा है। दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है, जहां यात्रियों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। यात्रा के चलते स्थानीय कारोबार में भी रौनक लौट आई है। होटल, ढाबे और छोटे व्यापारियों के यहां अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे इलाके की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिला है।

ये भी पढ़ें:

Chardham Yatra 2026 Local Business Growth in Region (1)

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे के मातली, बड़ेटी, डुंडा, धरासू बैंड, नगुण, ब्रह्मखाल, सिलक्यारा जैसे कई संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों की टीमें मौके पर तैनात हैं और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। भीड़ बढ़ने के साथ ट्रैफिक दबाव भी बढ़ा है। इसे संभालने के लिए सोनगाड़ और सुक्की जैसे संकरे रास्तों पर वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया है। इससे जाम की समस्या कुछ हद तक काबू में आई है और वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी हुई है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  SIR पर कांग्रेस ने दागे सवाल, कहा-मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की साजिश, CEO से जांच की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button