Uttarakhand

बीरोंखाल को सौंपी विकास योजनाएं… मंत्री बोले- सेवा पखवाड़ा जनता-सरकार के बीच भरोसे का सेतु

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोगों से किया जनसंपर्क, समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश, बोले- चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल और कई संगठन की बैठक में हुए शामिल

राजकिशोर तिवारी

पौड़ी गढ़वाल, 6 जुलाई 2026ः

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीरोंखाल क्षेत्र के लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने 2.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भगवती तलिया-कमलिया पांच किलोमीटर मार्ग पर आरसीसी पुल, 39.18 लाख रुपये से सैंधार-नेग्याणा-चोरखिण्डा मार्ग को सुधारने व डामरीकरण और 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कैलाड़ में बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीरोंखाल क्षेत्र के भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल और कमलिया वल्ला सहित विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल और विभिन्न संगठन की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच भरोसे का मजबूत सेतु है। इसके माध्यम से सरकार अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाती है और लोगों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के समक्ष रखने का अवसर मिलता है।

सतपाल महाराज ने विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया व स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में भूमियाखांडा-किंगोड़ीधार, डांडा नागराजा ग्राम समूह, वेदीखाल, बरसुण्डा देवता, भैरोंगढ़ी, जूनीसेरा चौबट्टाखाल और हलूणी सहित कई पेयजल एवं सिंचाई पंपिंग योजनाओं पर करोड़ों रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मंडल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक स्वराज बौखण्डी, प्रधान विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button